अगर आप एक मध्य प्रदेश के छात्र हैं और अच्छे अंक लाए हैं, तो MP Free Laptop Yojana आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। इस योजना के तहत, छात्रों को लैपटॉप खरीदने के लिए ₹30,000 की आर्थिक सहायता मिलती है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि यह योजना किसे मिलती है, आवेदन कैसे करें, और किन दस्तावेजों की जरूरत होगा ?
इस आर्टिकल में, हम आपको MP Free Laptop Yojana 2025 के बारे में पूरी जानकारी देंगे।
MP Free Laptop Yojana 2025 क्या है?
मध्य प्रदेश सरकार ने MP Free Laptop Yojana शुरू की है। यह योजना मेधावी छात्रों को डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए है। 12वीं कक्षा में अच्छे अंक लाने वाले छात्रों को ₹30,000 की प्रोत्साहन राशि के रूप मे दिया जाता है। जिससे इस राशि से वे लैपटॉप खरीद सकते हैं।
इस योजना का मुख्य उद्देश्य:
डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देना।
मेधावी छात्रों को लैपटॉप खरीदने के लिए आर्थिक सहायता देना।
गरीब एवं जरूरतमंद छात्रों की मदद करना।
ऑनलाइन पढ़ाई को आसान बनाना।
MP Free Laptop Yojana 2025 का लाभ किन छात्रों को मिलेगा?
इस योजना का लाभ केवल उन्हीं छात्रों को मिलता है जो कुछ खास शर्तों को पूरा करते हैं।
पात्रता (Eligibility):
छात्र मध्य प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए।
छात्र ने 12वीं कक्षा में 75% या उससे अधिक अंक (MP बोर्ड) या CBSE बोर्ड से 85% या अधिक अंक प्राप्त किए हों।
केवल सरकारी स्कूलों के छात्र ही इस योजना के लिए पात्र हैं।
यह योजना केवल सामान्य, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के छात्रों के लिए है।
लाभार्थी छात्र के परिवार की वार्षिक आय ₹6 लाख से अधिक नहीं होना चाहिए।
MP Free Laptop Yojana के तहत क्या मिलेगा?
इस योजना में सरकार छात्रों को ₹30,000 की राशि उनके बैंक खाते में भेजता है। इससे वे अपनी पसंद का लैपटॉप खरीद सकते हैं। पहले छात्रों को सीधा लैपटॉप दिया जाता था। अब उन्हें डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर (DBT) के जरिए पैसे भेजे जाते हैं।
MP Free Laptop Yojana 2025 के लिए जरूरी दस्तावेज
अगर आप इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपके पास ये दस्तावेज होने चाहिए:
•आधार कार्ड – पहचान प्रमाण के रूप में
•मूल निवास प्रमाण पत्र – मध्य प्रदेश का निवासी होने का प्रमाण
•12वीं की मार्कशीट – योग्यता को सत्यापित करने के लिए
•बैंक अकाउंट डिटेल्स – पैसे ट्रांसफर करने के लिए
•जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC छात्रों के लिए)
•परिवार की आय प्रमाण पत्र
•मोबाइल नंबर – OTP और अपडेट्स के लिए
•पासपोर्ट साइज फोटो
यह सब डॉक्यूमेंट आवेदन मे लग सकते है |
MP Free Laptop Yojana 2025 में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
अगर आपका नाम पात्र छात्रों की सूची में है, तो आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया:
ऑफिशियल वेबसाइट https://shikshaportal.mp. gov.in पर जाएं।
“लैपटॉप योजना” के लिंक पर क्लिक करें।
•मांगी गई जानकारी दर्ज करें (नाम, रोल नंबर, मार्क्स, बैंक डिटेल्स आदि)।
•जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
•फॉर्म सबमिट करें और रसीद डाउनलोड कर लें।
•आवेदन की स्थिति चेक करने के लिए वेबसाइट पर लॉगिन करें।
MP Free Laptop Yojana List 2025 कैसे देखें?
यदि आपने आवेदन किया है, तो यह जानना जरूरी है कि आपका नाम लाभार्थी सूची में है या नहीं।
MP Free Laptop Yojana 2025 लिस्ट चेक करने के लिए:
MP शिक्षा पोर्टल पर जाएं।
MP Free Laptop Yojana List 2025″ के ऑप्शन पर क्लिक करें।
अपना रोल नंबर या नाम डालें और “सबमिट” पर क्लिक करें।
यदि आपका नाम सूची में है, तो आपको योजना का लाभ मिलेगा।
क्या MP Free Laptop Yojana 2025 सभी छात्रों के लिए है?
नहीं, यह योजना केवल उन छात्रों के लिए है जिन्होंने MP बोर्ड से 12वीं में 75% या अधिक अंक और CBSE बोर्ड से 85% या अधिक अंक प्राप्त किए हैं। प्राइवेट स्कूलों के छात्र इस योजना के पात्र नहीं हैं।
MP Free Laptop Yojana 2025 का लाभ क्यों लेना चाहिए?
• ₹30,000 की वित्तीय सहायता से अपनी पसंद का लैपटॉप खरीद सकते हैं।
•ऑनलाइन पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी आसान होगा ।
•गरीब और मेधावी छात्रों को डिजिटल लर्निंग का मौका मिलेगा।
• कॉलेज एडमिशन और डिजिटल स्किल्स में सुधार के लिए उपयोगी है।
MP Free Laptop Yojana 2025 से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न
1. क्या यह योजना हर साल लागू होता है?
हां, यह योजना हर साल उन छात्रों के लिए लागू होता है, जो 12वीं कक्षा में अच्छे अंक लाते हैं।
2. क्या ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य है?
हां, ऑनलाइन आवेदन करना जरूरी है।
3. मुझे लैपटॉप मिलेगा या पैसा?
आपको ₹30,000 मिलेंगे, जिससे आप अपना पसंदीदा लैपटॉप खरीद सकेंगे।
4. क्या प्राइवेट स्कूलों के छात्र आवेदन कर सकते हैं?
नहीं, यह योजना केवल सरकारी स्कूलों के छात्रों के लिए है।
5. क्या यह योजना पूरे भारत के लिए है?
नहीं, यह योजना केवल मध्य प्रदेश के छात्रों के लिए है।
6. कितने दिनों में पैसा खाते में आएगा?
आवेदन स्वीकृत होने के बाद, कुछ हफ्तों में राशि आपके बैंक खाते में आ जाएगी।
निष्कर्ष
MP Free Laptop Yojana 2025 एक शानदार योजना है। जो मेधावी छात्रों को डिजिटल शिक्षा में आगे बढ़ने का मौका देती है।
यदि आप मध्य प्रदेश बोर्ड से 12वीं में 75%+ अंक या CBSE बोर्ड से 85%+ अंक लाए हैं, तो आप इस योजना के लिए पात्र हैं।
अगर आपका नाम लाभार्थी सूची में है, तो ₹30,000 की राशि सीधा आपके बैंक खाते में भेजी जाएगी। आप अपनी पसंद का लैपटॉप खरीद सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया बहुत आसान है। आप ऑनलाइन आवेदन करके योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।